IGNOU MHD-11 (July 2023 - January 2024) Assignment Questions
1. निम्नलिखित में से किन्हीं दो की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए:
(क) शकलदीप बाबू एक-दो क्षण चुप रहे, फिर दाएं हाथ को ऊपर-नीचे नचाते बोले, "फिर इसकी गारंटी ही क्या है कि इस दफे बाबू साहब ले ही लिए जाएंगे? मामूली ए. जी. आफिस की क्लर्की में तो पूछे नहीं गए, डिप्टी कलक्टरी में कौन पूछेगा? आप में क्या खूबी है, साहब, कि आप डिप्टी कलक्टर हो ही जाएंगे? थर्ड क्लास बी. ए. आप हैं, चौबीसो घंटे मटरगश्ती आप करते हैं, दिन-रात सिगरेट आप फूंकते हैं! आप में कौन-से सुर्खाब के पर लगे है, जनाब? भाई समझ लो, तुम्हारे करम में नौकरी लिखी ही नहीं। अरे हाँ अगर सभी कुकुर काशी ही सेवेंगे तो इंडिया कौन चटेगा? डिप्टी कलक्टरी, डिप्टी कलक्टरी! सच पूछो तो डिप्टी कलक्टरी नाम से मुझे घृणा हो गई है! और उनके होंठ बिचक गए।
(ख) मैंने देखा, मुझसे ज्यादा वह प्रसन्न है। वह कभी किसी का एहसान नहीं लेता. पर मेरी खातिर उसने न जाने कितने लोगों का एहसान लिया। आखिर क्यों? क्या वह चाहता है कि मैं कलकत्ता आकर रहूँ उसके साथ उसके पास? एक अजीब-सी पुलक से मेरा तन-मन सिहर उठता है। वह ऐसा क्यों चाहता है? उसका ऐसा चाहना बहुत गलत है, बहुत अनुचित है !... मैं अपने मन को समझाती हूँ, ऐसी कोई बात नहीं है, शायद वह केवल मेरे प्रति किए गए अपने अन्याय का प्रतिकार करने के लिए यह सब कर रहा है ! क्या वह समझता है कि उसकी मदद से नौकरी पाकर मैं उसे क्षमा कर दूँगी, या जो कुछ उसने किया है, उसे भूल जाऊँगी? असम्भव ! मैं कल ही उसे संजय की बात बता दूंगी।
(ग) उसने भाँहे समेट ली मेरी आँखों में आँखें डालकर उसने कहना शुरू किया, "जो आदमी आत्मा की आवाज कभी कभी सुन लिया करता है और उसे बयान करके उससे छुट्टी पा लेता है, वह लेखक हो जाता है। आत्मा की आवाज जो लगातार सुनता है, और कहता कुछ नहीं है, वह भोला-भाला सीधा-सादा बेवकूफ है। जो उसकी आवाज बहुत ज्यादा सुना करता है और वैसा करने लगता है, वह समाज -विरोधी तत्वों में यो ही शामिल हो जाया करता है। लेकिन जो आदमी आत्मा की आवाज जरूरत से ज्यादा सुन करके हमेशा बेचैन रहा करता है और उस बेचैनी में भीतर के हुक्म का पालन करता है, पागल है। पुराने जमाने में सन्त हो सकता था। आजकल उसे पागलखाने में डाल दिया जाता है।"
2. बदबू कहानी का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए ।
3. एक कहानीकार के रूप में मोहन राकेश का मूल्यांकन कीजिए।
4. ड्राइंग रूम' कहानी में अभिव्यक्त जीवन दर्शन को स्पष्ट करते हुए उसकी कथा संरचना पर प्रकाश डालिए ।
5. 'सुख' कहानी के कथ्य का विश्लेषण कीजिए ।
6. दलित साहित्य की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए सिलिया' कहानी के महत्व की चर्चा कीजिए ।
IGNOU MHD-11 (July 2022 - January 2023) Assignment Questions
1. निम्नलिखित में से किन्हीं दो की संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए:
(क) एक तो पीठ में गुदगुदी लग रही है। दूसरे रह-रहकर चम्पा का फूल खिल जाता है उसकी गाडी में। बैलों को डाँटो तो 'इस-बिस' करने लगती है उसकी सवारी |.....उसकी सवारी! औरत अकेली, तम्बाकू बेचनेवाली बूढी नहीं! आवाज सुनने के बाद वह बार-बार मुड़कर टप्पर में एक नज़र डाल देता है, अंगोछे से पीठ झाड़ता है....भगवान जाने क्या लिखा है इस बार उसकी किस्मत में! गाडी जब पूरब की ओर मुड़ी, एक टुकड़ा चाँदनी उसकी गाड़ी में समा गयी। सवारी की नाक पर एक जुगनू जगमगा उठा। हिरामन को सबकुछ रहस्यमयअजगुत-अजगुत-लग रहा है। सामने चम्पानगर से सिंधिया गाँव तक फैला हुआ मैदान!... कहीं डाकिन-पिशाचिन तो नहीं?
(ख) मुहल्ला छोटे अफसरों और बड़े बाबुओं की बस्ती का। मुहल्ला भी क्या आमने-सामने खड़े बत्तीस क्वार्टरों का एक ब्लॉक। सुबह के नौ बजे होंगे, शायद साढ़े नौ। बदली थी, आकाश का मुंह उतरा हुआ। सड़क के किनारे-किनारे लगे युकिलिप्टस के पेड़ चुप थे, पत्तियां तक जीम हुई। ऊपर से मौसम छलने वाला था लेकिन लोग जानते थे कि ज्यादा समय नहीं है। दफ्तर की भगदड़ शुरू होने का वक्त करीब-करीब ही था। वहां खड़े हर आदमी के पास कोई न कोई अपनी शिकायत थी जिसे जल्द से जल्द सुनाकर वह हल्का होना चाहता था। सभी का ख्याल था कि इधर आए दिन जो चोरियां होने लगी थीं, उन सबकी जड़ में यही छोकरा है।
(ग) बहुत दिनों के बाद बाजारों में तुर्रेदार पगड़ियों और लाल तुर्की टोपियाँ नजर आ रही थीं। लाहौर से आये मुसलमानों में काफी संख्या ऐसे लोगों की थी जिन्हें विभाजन के समय मजबूर होकर अमृतसर से जाना पड़ा था। साढ़े सात साल में आये अनिवार्य परिवर्तनों को देखकर कहीं उनकी आँखों में हैरानी भर जाती और कहीं अफसोस घिर आता-वल्लाह! कटरा जयमलसिंह इतना चौड़ा कैसे हो गया? क्या इस तरफ के सब-के-सब मकान जल गये थे। यहाँ हकीम आसिफअली की दुकान थी न? अब यहाँ एक मोची ने कब्जा कर रखा है?
2. 'डिप्टी कलक्टरी' कहानी का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए।
3. एक कहानीकार के रूप में शाची का मूल्यांकन कीजिए।
4. 'यही सच है' कहानी के आधार पर दीपा और निशीथ की चारित्रिक विशेषताएं स्पष्ट कीजिए।
5. 'गौरैया कहानी' के कथ्य और शिल्प का विवेचन कीजिए।
6. 'बोलने वाली औरत' कहानी के आधार पर ममता कालिया की स्त्री दृष्टि पर विचार कीजिए।
Buy MHD-11 Assignment