IGNOU MHD-19 (July 2023 - January 2024) Assignment Questions
1. निम्नलिखित काव्याशों में से किन्हीं दो की लगभग 200 शब्दों में संदर्भ सहित व्याख्या कीजिए
(क) ऐसी जिंदगी किस काम की
जो सिर्फ घृणा पर टिकी हो
कायरपन की हद तक
पत्थर बरसाये
कमजोर पड़ोसी की छत पर
(ख) यदि वेदों में लिखा होता
ब्राह्मण ब्रहमा के पैर से हुए हैं पैदा!
उन्हें उपनयन का अधिकार नहीं
तब तुम्हारी निष्ठा क्या होती?
(ग) तुमने चुरा लिए
हमारे विकास के रास्ते
शिक्षा पर लगा दिए प्रतिबंध
आखर पर आज रख दी है तुमने
हमारी भागीदारी के लिए
योग्यता की शर्त
पर कब तक फेंकोगे तुम
अपना यह मकड़जाल हम पर।
(घ) धर्म का प्रतिनिधि
समाज का ठेकेदार बनकर
रखा है मुझे दूर आज तक
मन्दिर की दहलीज तक से शून्य से उत्पन्न
अपात्र ठहराकर
(ङ) बन्द किले से बाहर
झाँक कर तो देखो
बरफ पिघल रही हैं
बछड़े मार रहे हैं फर्री
बैल धूप चबा रहे हैं और एकलव्य
पुराने जंग लगे तीरों को आग में तपा रहा है
2. निम्नलिखित गद्याशों में से किन्हीं दो की लगभग 200 शब्दों में संप्रसंग व्याख्या कीजिए:
(क) नर्म और मासूम बालमन पर एक खरोंच पड़ गई थी जो समय के साथ-साथ ग्रंथि बन गयी थी जब भी वह पच्चीस की संख्या पढ़ता या लिखता, उसे पच्चीस चौका डेढ़ सौ ही याद आता।
(ख) मेहतर टोले के इस निर्णय से ठाकुरों के मुहल्ले में हलचल मच जाती है। ठाकुरों के लिए यह बिल्कुल अप्रत्याशित स्थिति है। आज तक कभी भी ऐसा नहीं हुआ था कि कोई मेहतर खुल्लम-खुल्ला बागी बन जाए।
(ग) किसना ने जब गाय मरने का कारण पूछा तो ठाकुर को भी बताना ही था ठाकुर मना नहीं कर सकता अब ठाकुर गाय के मरने का कारण ठण्ड लगना बताता है। इसके बाद रघु ठाकुर उसे मरी गाय उठाकर कहीं फेंक आने के लिए कहता है। किसना बिना कोई जवाब दिये मुड़कर घर में वापिस चला जाता है।
(घ) हम दोनों भाई-बहनों का हाथ पकड़ के तीर की तरह उठकर चल दी थी। सुखदेव सिंह माँ पर हाथ उठाने के लिए झपटा था. लेकिन मेरी माँ ने शेरनी की तरह सामना किया था, बिना डरे ।
3. निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 300 शब्दों में टिप्पणी कीजिए:
(क) जूठन की कथावस्तु का विवेचन कीजिए।
(ख) अपने अपने पिंजरे के सरोकारों को स्पष्ट कीजिए।
(ग) दलित स्त्री आत्मकथनों की विशेषताएं निरुपित कीजिए।
(घ) दलित कहानी की सोदेश्यता पर विचार कीजिए ।
(ङ) आज का रैदास कविता वर्ण आधिपत्य को चुनौती देती हैं इस कथन के आलोक में कविता पर विचार कीजिए।
(च) दलित समाज के विकास में राजनीतिक चेतना के महत्व पर प्रकाश डालें।
4. निम्नलिखित गद्याशों में से किन्हीं दो के उत्तर लगभग 200 शब्दों में लिखिए
(क) शिल्प और भाषा के सौंदर्यात्मक प्रतिमानों को रेखांकित कीजिए ।
(ख) दलित कहानी के सौंदर्यशास्त्रीय प्रतिमानों पर प्रकाश डालिए ।
(ग) श्मशान घाट और बस्ती की तात्कालिक समस्याएँ क्या हैं?
(घ) वैतरणी कहानी के द्वारा दलित जीवन के यथार्थ पर प्रकाश डालिए।
(ङ) दलित लोक कथा और दलित कहानी के अतः संबंधों की विवेचना कीजिए।
IGNOU MHD-19 (July 2022 - January 2023) Assignment Questions
1. निम्नलिखित काव्याशों में से किन्हीं दो की लगभग 200 शब्दों में संवर्भ सहित व्याख्या कीजिए !
(क) घृणा तुम्हें मार सकती है
तोड़ सकती है
पर अपने दायरे में
जिंदा नहीं रख सकती
ताजा हवा देकर और, नहीं सुना सकती
प्रेम कविता
मौसम के रंगीन पंखों पर बैठकार
(ख) घर-घर में सूनी आँखों से
एक-एक औरत
घर से बाहर गए
अपने-अपने आदमी के
लौटने का इंतजार करती है
सच यही है
वे कतरा-कतरा होकर जीती हैं
और कतरा-कतरा होकर
मरती हैं
(ग) घबराओ नहीं
समय आ रहा है
जब हम भी बढ़ेंगे तुमसे
दौड़ने की शर्त
जीतेंगे बाजी
तोड़ेगें तुम्हारा दर्प
सुनों परिवर्तन की सुगबुगाहट
बदलती हवा का रूख
पहचानों पहचानों पहचानों
(घ) माँ बाप ने पैदा किया था
गूंगा!
परिवेश ने लंगड़ा बना दिया
चलती रही
निश्चित परिपाटी पर
बैसाखियों के सहारे
कितने पड़ाव आये!
आज जीवन के चढ़ाव पर
बैसाखियां चरमराती हैं
(ड.) मैं भागती हूँ-सब ओर एक साथ
विद्रोहिणी बन चीखती हूँ
गूंजती है आवाज सब दिशाओं में
मुझे अनन्त असीम दिगन्त चाहिए
छत का खुला आसमान नहीं
आसमान की खुली छत चाहिए
मुझे अनन्त आसमान चाहिए
2. निम्नलिखित गद्याशों में से किन्हीं दो की लगभग 200 शब्दों में संप्रसंग व्याख्या कीजिए :
(क) मंगतूराम ने कहा - "साहेब, अब इस बस्ती में नहीं रहा जाता..... कहीं कोई सुनवाई नहीं, सरकारी दफ्तर में अरजी देते-देते गोड़ टूट गए आप तो दयावान हैं, कुछ पानी का इन्तज़ाम हो जाता तो बस्ती के लोग असीस देते।
(ख) “अपने दुर्भाग्य पर सुबकती सुगिया बच्चे को छाती से चिपकाए कूड़ा फेंकने वाले ठेकेदार के पास भागी-भागी गई। पर हर ठेकेदार का रूप उसे एक जैसा लगा।"
(ग) कह तो ठीक रहे हो, मेरा ही दिमाग खराब था कि राम की माँ के कहने पर खरीद ली। वरना गाय इस युग में किस काम की?..... फिर भी भैया, गाय है तो गऊ माता!
(घ) गंगा राम जवाब देता है, "यह सिर्फ संयोग की बात है कि आपकी पोती की शादी है, और हम खाने से कहाँ इनकार करते हैं? शर्त यही है कि खाने के बाद हम अपना पत्तल नहीं उठायेंगे। नेउत कर ले जाते हैं तो सचमुच सम्मान दीजिए और यह सम्मान अगर आपने दिया तो सबने दिया- क्योंकि आप तो गाँव के सिरमौर हैं।
3.निम्नलिखित विषयों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लगभग 300 शब्दों में टिप्पणी कीजिए:
(क) लटकी हुई शर्त कहानी की मूल संवेदना की विवेचना कीजिए।
(ख) 'वैतरणी' कहानी के कथानक का वर्णन कीजिए।
(ग) 'अंगारा' कहानी में व्यक्त दलित स्त्री की पीड़ा को व्यक्त कीजिए।
(घ) हिंदी दलित आत्मकथन की पृष्ठभूमि की विवेचना कीजिए।
(ड) जूठन' आत्मकथन का मूल उद्देश्य क्या है?
(च) 'अपने अपने पिंजर' के संरचनागत वैशिष्ट्य का वर्णन कीजिए।
4.निम्नलिखित गद्याशों में से किन्हीं दो के उत्तर लगभग 200 शब्दों में लिखिए :
(क) 'दलित पैंथर की भूमिका' में दलित साहित्य आंदोलन का चित्रण किस प्रकार से हुआ
(ख) "सुमंगली' कहानी की प्रासंगिकता क्या है?
(ग) दलित आत्मकथाओं में निहित दलित चेतना का वर्णन कीजिए।
(घ) दलित आत्मकथाओं का मूल उद्देश्य क्या है?
(ड) 'परिवर्तन की बात' कहानी कौन-कौन सी समस्याओं का वर्णन करती है।
Buy MHD-19 Assignment